श्रम विभाग में नेतृत्व परिवर्तन: शन्मुगा सुंदरम् को भावभीनी विदाई, डॉ. आशीष गोयल का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के प्रमुख सचिव श्री शन्मुगा सुंदरम् का कृषि विभाग में स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने उनके कार्यकाल, कुशल प्रशासनिक नेतृत्व एवं श्रमिक कल्याण के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही, श्रम विभाग के नवागत अपर मुख्य सचिव डॉ. आशीष गोयल का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके नेतृत्व में श्रमिक हितों की सुरक्षा, औद्योगिक विकास और श्रम सुधारों को नई गति मिलने की आशा व्यक्त की गई।
