भारतीय जनता पार्टी ने 2027 चुनावों के लिए बूथ प्रबंधन को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय जनता पार्टी ने 2027 चुनावों के लिए बूथ प्रबंधन को  लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 2027 चुनावों की तैयारी को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गाजियाबाद महानगर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महानगर अध्यक्ष  मयंक गोयल के नेतृत्व में किया गया। बैठक का संचालन महानगर संयोजक श्री अमित रंजन ने किया।


बैठक में गाजियाबाद महानगर के सभी 2244 बूथों पर प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसके साथ ही 362 सेक्टरों में सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर प्रवासी नियुक्त करने का कार्य भी शुरू किया गया, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।


बूथ प्रबंधन के कार्य को और प्रभावी ढंग से करने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों में श्री नागेंद्र चौहान (साहिबाबाद), श्री प्रदीप चौधरी (मुरादनगर) एवं श्री बलराम रावल (सदर विधानसभा) को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर कार्य करते हुए बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट को और सुदृढ़ करें तथा संगठन की पहुंच प्रत्येक मतदाता तक सुनिश्चित करें।
भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि मजबूत बूथ प्रबंधन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, और इसी दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


जारीकर्ता:
नीरज शर्मा – महानगर मीडिया प्रभारी
करण शर्मा – सह मीडिया प्रभारी